मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 973

प्रश्न: एक नाविक धारा की दिशा में 48 किमी की दूरी 8 घंटे में तय करता है। यदि उसे वापस उतनी ही दूरी आने में 12 घंटे लगते हैं, तो नदी की धारा की चाल है

विकल्प:

A) 0.5 किमी/घंटा

B) 1 किमी/घंटा

C) 1.5 किमी/घंटा

D) 2 किमी/घंटा

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: B

हल:

  • माना जल की धारा की चाल v किमी/घंटा और नौकायन की चाल u किमी/घंटा है। तब, $ u+v=\frac{48}{8}=6 $ और $ u-v=\frac{48}{12}=4 $ हल करने पर, हम पाते हैं $ 2u=10 $ $ \Rightarrow $ $ u=5 $

$ \therefore $ $ v=6-5=1किमी/घंटा $