मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 965
प्रश्न: विश्वास ने कुल 30,000 रुपये उधार लिए, जिसमें से कुछ भाग उसने 12% प्रति वर्ष की साधारण ब्याज दर पर और शेष भाग 10% प्रति वर्ष की साधारण ब्याज दर पर लिया। यदि 2 वर्ष के अंत में उसने ऋण की राशि चुकाने के लिए 36,480 रुपये का भुगतान किया, तो 12% प्रति वर्ष की दर से उधार ली गई राशि कितनी थी?
विकल्प:
A) 16,000 रुपये
B) 18,000 रुपये
C) 17,500 रुपये
D) 12,000 रुपये
E) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: D
हल:
- मान लीजिए 12% प्रति वर्ष की दर से उधार ली गई राशि x रुपये है
$ \therefore $ 10% प्रति वर्ष की दर से उधार ली गई राशि $ =रु\text{.}\text{(30000}-x) $ साधारण ब्याज $ =रु\text{.}\text{(36480}-30000)=रु\text{.}6480 $ प्रश्नानुसार, $ \frac{x\times 2\times 12}{100}+\frac{(30000-x)\times 2\times 10}{100}=6480 $
$ \Rightarrow $ $ 24x+600000-20x=648000 $
$ \Rightarrow $ $ 4x=648000-600000=48000 $
$ \Rightarrow $ $ x=\frac{48000}{4}=12000 $