मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 875
प्रश्न: एक आदमी नाव से धारा के अनुकूल किसी गंतव्य तक जाता है और फिर धारा के प्रतिकूल वापस अपने प्रारंभिक स्थान पर 5 घंटे में लौटता है। यदि शांत जल में नाव की चाल और धारा की चाल क्रमशः 10 किमी/घंटा और 4 किमी/घंटा है, तो प्रारंभिक स्थान से गंतव्य की दूरी है
विकल्प:
A) 16 किमी
B) 18 किमी
C) 21 किमी
D) 25 किमी
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C
हल:
- माना प्रारंभिक बिंदु से गंतव्य की दूरी = x किमी तब, अनुकूल दर $ =(10+4)किमी/घंटा=14किमी/घंटा $ और प्रतिकूल दर $ =(10-4)किमी/घंटा=6किमी/घंटा $ प्रश्नानुसार, $ \frac{x}{14}+\frac{x}{6}=5 $
$ \Rightarrow $ $ \frac{3x+7x}{42}=5 $
$ \Rightarrow $ $ 10x=42\times 5 $
$ \Rightarrow $ $ x=\frac{42\times 5}{10}=21 $