मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 717
प्रश्न: एक विद्यालय में किसी परीक्षा में सफल और असफल परीक्षार्थियों का अनुपात 6:1 है। यदि 6 और परीक्षार्थी सफल हो जाते तो यह अनुपात 9:1 होता। परीक्षा में सम्मिलित कुल परीक्षार्थियों की संख्या है
विकल्प:
A) 140
B) 120
C) 200
D) 160
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: A
हल:
- माना किसी परीक्षा में सफल और असफल परीक्षार्थी क्रमशः $ 6x $ और $ x $ हैं। तब, $ \frac{6x+6}{x-6}=\frac{9}{1} $ $ \Rightarrow $ $ 6x+6=9x-54 $
$ \Rightarrow $ $ 3x=60 $ $ \Rightarrow $ $ x=20 $
$ \therefore $ कुल परीक्षार्थियों की संख्या $ =6x+x=7x $ $ =7\times 20=140 $