मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 690
प्रश्न: समुद्र-तल से 20 मीटर ऊँचाई पर स्थित एक प्रकाश स्तंभ के शीर्ष से एक जहाज़ का अवनमन कोण $ 30{}^\circ $ है। प्रकाश स्तंभ के पाद से जहाज़ की दूरी है
विकल्प:
A) $ 20m $
B) $ 30m $
C) $ 20\sqrt{3} $
D) $ 30\sqrt{3} $
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C
हल:
- मान लीजिए AB प्रकाश स्तंभ है जिसकी ऊँचाई AB = 20 m $ \Delta ABC $ में, $ \tan 60{}^\circ =\frac{BC}{AB} $ $ \Rightarrow $ $ \sqrt{3}=\frac{BC}{20} $
$ \Rightarrow $ $ BC=20\sqrt{3}m $