मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 389
प्रश्न: एक नाविक धारा के अनुकूल 48 किमी की दूरी 8 घंटे में तय करता है। यदि उसी दूरी को वापस आने में 12 घंटे लगते हैं, तो नदी की धारा की चाल है
विकल्प:
A) 0.5 किमी/घंटा
B) 1 किमी/घंटा
C) 1.5 किमी/घंटा
D) 2 किमी/घंटा
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: B
हल:
माना पानी की धारा की चाल v किमी/घंटा है और नाविक की चाल u किमी/घंटा है,
तब, $ u+v=\frac{48}{8} $
$ \Rightarrow $ $ u+v=6 $ ….(i)
और $ u-v=\frac{48}{12} $
$ \Rightarrow $ $ u-v=4 $ ….(ii)
समीकरण (i) और (ii) को हल करने पर, हमें v = 1 किमी/घंटा प्राप्त होता है