मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 374
प्रश्न: तीन बराबर क्षमता वाले बर्तनों में दूध व पानी का अनुपात क्रमशः 3:2, 7:3 और 11:4 है। तीनों बर्तनों की सामग्री को एक ही बर्तन में खाली कर दिया जाता है, तो उसमें दूध व पानी का अनुपात होगा
[IBPS (Office Assistant) 2015]
विकल्प:
A) 5 : 4
B) 29 : 61
C) 61 : 29
D) 61 : 30
E) 7 : 8
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C
समाधान:
- पहले बर्तन में दूध व पानी की मात्रा $ =\frac{3}{5}, $ $ \frac{2}{5 $
दूसरे बर्तन में दूध व पानी की मात्रा $ =\frac{7}{10}, $ $ \frac{3}{10} $
और तीसरे बर्तन में दूध व पानी की मात्रा $ =\frac{11}{15}, $ $ \frac{4}{15} $
अब, यह सारा मिश्रण एक ही बर्तन में डाला गया।
$ \therefore $ कुल दूध की मात्रा
$ =\frac{3}{5}+\frac{7}{10}+\frac{11}{15}=\frac{122}{60}=\frac{61}{30} $
और कुल पानी की मात्रा
$ =\frac{2}{5}+\frac{3}{10}+\frac{4}{15}=\frac{58}{60}=\frac{29}{30} $
$ \therefore $ अभीष्ट दूध व पानी का अनुपात $ =\frac{61}{30}:\frac{29}{30}=61:29 $