मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 259
प्रश्न: X और Y की आय 4 : 3 के अनुपात में है। उनके व्यय 12 : 7 के अनुपात में हैं। दोनों माह के अंत में Rs. 3200 बचाते हैं, तो X की आय है
विकल्प:
A) Rs. 8000
B) Rs. 4000
C) Rs. 2000
D) Rs. 6000
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: A
हल:
- मान लीजिए X और Y की आय क्रमशः 4a और 3a है और उनके व्यय क्रमशः 12b और 7b हैं। तब, प्रश्नानुसार, $ 4a-12b=3200 $ … (i) और $ 3a-7b=3200 $ …(ii) समीकरण (i) और (ii) को हल करने पर, $ a=2000 $ और $ b=\frac{200}{3} $
$ \therefore $ X की आय $ =4a=4\times 2000=Rs.,8000 $