मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 2267

प्रश्न: एक लड़का अपने घर से स्कूल 3 किमी/घंटा की चाल से जाता है और वापस 2 किमी/घंटा की चाल से आता है। यदि उसे जाने और आने में कुल 5 घंटे लगते हैं, तो उसके घर और स्कूल के बीच की दूरी है

विकल्प:

A) 6 किमी

B) 5 किमी

C) 5.5 किमी

D) 6.5 किमी

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: A

हल:

  • माना अभीष्ट दूरी x किमी है। तब, $ \frac{x}{3}+\frac{x}{2}=5 $
    $ \Rightarrow $ $ \frac{2x+3x}{6}=5 $

$ \Rightarrow $ $ 5x=6\times 5 $
$ \Rightarrow $ $ x=\frac{6\times 5}{5}=6,किमी $