मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1877

प्रश्न: एक निश्चित राशि को P, Q और R में इस प्रकार बाँटा गया है कि P को कुल राशि के $\frac{1}{2}$ से 40 रुपये अधिक मिलते हैं। Q को कुल राशि का $\frac{3}{8}$वाँ भाग से 120 रुपये कम मिलते हैं और R को 200 रुपये मिलते हैं। कुल राशि कितनी है? [IBPS (PO/MT) Pre 2015]

विकल्प:

A) रुपये 960

B) रुपये 850

C) रुपये 906

D) रुपये 805

E) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: A

समाधान:

  • माना कुल राशि x है। P को मिलता है $=\frac{x}{2}+40$ Q को मिलता है $=\frac{3}{8}x-120$ R को मिलता है $=200$ प्रश्नानुसार, $\frac{x}{2}+40+\frac{3}{8}x-120+200=x$

$\Rightarrow$ $\frac{x}{2}+\frac{3}{8}x-x=-,200+120-40$

$\Rightarrow$ $\frac{4x+3x-8x}{8}=-,240+120$

$\Rightarrow$ $\frac{-x}{8}=-120$ $\Rightarrow$ $\frac{x}{8}=120$

$\Rightarrow$ $x=8\times 120=960$