मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1827

प्रश्न: मीना और सीमा की आयु का अंतर 3 वर्ष है और उनकी आयु का अनुपात 7:8 है। उनकी आयु का योग क्या है? [UCO Bank (Clerk) 2011]

विकल्प:

A) 43 वर्ष

B) 41 वर्ष

C) 45 वर्ष

D) 48 वर्ष

E) 47 वर्ष

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: C

हल:

  • माना मीना और सीमा की आयु क्रमशः $ 7x $ वर्ष और $ 8x $ वर्ष है।

$ \therefore $ $ 8x-7x=3 $
$ \Rightarrow $ $ x=3 $ इसलिए, अभीष्ट योग $ =8x+7x=15\times 3=45 $ वर्ष