मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1796

प्रश्न: एक दुकानदार ने अंकित मूल्य पर 15% की छूट दी। एक वस्तु को ₹340 में बेचकर उसे 13⅓% का लाभ हुआ। यदि कोई छूट न दी गई होती तो वर्तमान में कितना लाभ होता?

विकल्प:

A) 28⅓ %

B) 30⅓ %

C) 27 %

D) 33⅓ %

E) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: D

हल:

  • माना अंकित मूल्य ₹ x है। तब, x का 85% = 340

⇒ 85x/100 = 340 ⇒ x = (340×100)/85 = 400

CP = 100/(100+लाभ) × SP = 100/(100+40/3) × 340 = 300/340 × 340 = ₹300

∴ अभीष्ट लाभ प्रतिशत = (400−300)/300 × 100 = 100/3 = 33⅓ %