मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1725
प्रश्न: दो कारों की चालों का अनुपात 7 : 8 है। यदि दूसरी कार 5 घंटे में 200 किमी चलती है, तो पहली कार की चाल ज्ञात कीजिए।
विकल्प:
A) 25 किमी/घंटा
B) 28 किमी/घंटा
C) 40 किमी/घंटा
D) 35 किमी/घंटा
E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: D
समाधान:
- माना पहली कार की चाल $7x$ है और दूसरी कार की चाल $=8x$ प्रश्नानुसार, $8x=\frac{200}{5}=40$ $[\text{प्रयोग कर, चाल=}\frac{दूरी}{समय}]$
$\Rightarrow$ $x=\frac{40}{8}=5$
$\therefore$ पहली कार की चाल $=7x=7\times5=35$ किमी/घंटा