मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 161

प्रश्न: यदि एक आयताकार भूखंड का एक-चौथाई क्षेत्रफल 2700 m² है और उस भूखंड की चौड़ाई 90 m है, तो भूखंड की चौड़ाई और लंबाई के बीच अनुपात क्या है? [LIC (ADO) 2015]

विकल्प:

A) 3 : 4

B) 4 : 3

C) 3 : 1

D) 1 : 3

E) 4 : 1

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: A

समाधान:

  • माना आयताकार भूखंड का क्षेत्रफल = x m²
    दिया गया है, क्षेत्रफल का 1/4 भाग = 2700 m²
    तब, x/4 = 2700

∴ x = 10800 m²
चौड़ाई = 90 m
लंबाई × चौड़ाई = 10800
⇒ लंबाई × 90 = 10800

∴ लंबाई = 120 m
अभीष्ट अनुपात = चौड़ाई/लंबाई = 90/120 = 3/4 = 3:4