मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1538
प्रश्न: एक आदमी 7.5 किमी की दूरी 3 किमी/घंटा की गति से तय करता है। अगले 2 घंटे में उसे किस गति से चलना होगा ताकि पूरी यात्रा की औसत गति 4 किमी/घंटा हो जाए?
विकल्प:
A) 3.65 किमी/घंटा
B) 4.75 किमी/घंटा
C) 5.25 किमी/घंटा
D) 6.50 किमी/घंटा
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C
हल:
- (c) माना चलने की गति x किमी/घंटा है। कुल लिया गया समय $ =\frac{7.5}{3}+2=4.5घंटा $ तय की गई कुल दूरी $ =7.5+2x $
$ \therefore $ $ \frac{7.5+2x}{4.5}=4 $
$ \Rightarrow $ $ 7.5+2x=18 $
$ \Rightarrow $ $ 2x=10.5 $
$ \therefore $ चलने की गति $ =5.25किमी/घंटा $