मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1364
प्रश्न: A और B की साप्ताहिक आय का अनुपात 9:7 है और उनके व्यय का अनुपात 4:3 है। यदि प्रत्येक सप्ताह Rs. 200 बचाता है, तो उनकी साप्ताहिक आयों का योग है
विकल्प:
A) Rs. 3600
B) Rs. 3200
C) Rs. 4800
D) Rs. 5600
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: B
हल:
- माना A और B की साप्ताहिक आय क्रमशः Rs. $9x$ और Rs. $7x$ है और उनके व्यय क्रमशः Rs. $4y$ और Rs. $3y$ हैं।
$ \therefore $ $9x - 4y = 200$ … (i) और $7x - 3y = 200$ … (ii)
$ \Rightarrow $ $9x - 4y = 7x - 3y$
$ \Rightarrow $ $9x - 7x = 4y - 3y$
$ \Rightarrow $ $2x = y$ … (iii) समीकरण (i) से, $9x - 4y = 200$
$ \Rightarrow $ $9x - 8x = 200$
$ \therefore $ $x = 200$
$ \therefore $ उनकी साप्ताहिक आयों का योग $= 16x = 16 \times 200$ $= Rs. 3200$
वैकल्पिक विधि माना A की आय $= Rs. 9x$ B की आय $= Rs. 7x$ प्रश्नानुसार, $\frac{9x - 200}{7x - 200} = \frac{4}{3}$
$ \Rightarrow $ $27x - 600 = 28x - 800$
$ \Rightarrow $ $x = 200$ A की आय $= 9 \times 200 = Rs. 1800$ और B की आय $= 7 \times 200 = Rs. 1400$ योग $= 1400 + 1800 = Rs. 3200$