मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1064

प्रश्न: विशाल और शेखर की वर्तमान आयु क्रमशः 14 : 17 के अनुपात में है। छह वर्ष बाद उनकी आयु क्रमशः 17 : 20 के अनुपात में होगी। शेखर की वर्तमान आयु क्या है? [NICL (AO) 2014]

विकल्प:

A) 17 वर्ष

B) 51 वर्ष

C) 34 वर्ष

D) 28 वर्ष

E) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: C

समाधान:

  • [c] माना विशाल की वर्तमान आयु $ =14x $ और शेखर की वर्तमान आयु $ =17x $ 6 वर्ष बाद, विशाल की आयु $ =14x+6 $ शेखर की आयु $ =17x+6 $ प्रश्नानुसार, $ \frac{14x+6}{17x+6}=\frac{17}{20} $

$ \Rightarrow $ $ 20,(14x+6)=17,(17x+6) $

$ \Rightarrow $ $ 280x+120=289x+102 $

$ \Rightarrow $ $ 9x=18\Rightarrow x=2 $ शेखर की वर्तमान आयु $ =17\times 2=34,वर्ष $