मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 9
प्रश्न: पुनीत ने एक राशि अपनी पत्नी, दो पुत्रों और एक पुत्री में बाँटी तथा कुछ राशि अपने पास रख ली। कुल राशि का 22% उसने अपनी पत्नी को दिया और 20% अपने पास रख लिया। शेष राशि का 60% उसने अपने दोनों पुत्रों में बाँटा और बची हुई राशि अपनी पुत्री को दे दी। यदि पुत्री को उसकी अपने पास रखी राशि से 2940 रुपये अधिक मिले, तो उसने अपने दोनों पुत्रों में कुल कितनी राशि बाँटी?
[NICL(AO)2014]
विकल्प:
A) Rs. 31900
B) Rs. 31927
C) Rs. 31972
D) Rs. 33500
E) Rs. 34875
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C
हल:
- माना पुनीत के पास कुल 100 रुपये हैं।
पत्नी को दी गई राशि $ =100\times \frac{22}{100}=22 $
अपने पास रखी राशि $ =100\times \frac{20}{100}=20 $
शेष राशि $ =100-(20+22) $
$ =100-42=58 $
अब, दोनों पुत्रों को दी गई राशि
$ =58\times \frac{60}{100}=34.80 $
पुत्री को दी गई राशि
$ =58-34.80=23.20 $
अब, पुत्री को दी गई राशि और अपने पास रखी राशि का अंतर = 2940 रुपये
परंतु $ (23.20-20)%=2940,रुपये $
$ \Rightarrow $ $ 3.20%=2940 $
$ \therefore $ $ 100%=\frac{2940}{32}\times 100=91875,रुपये $
दोनों पुत्रों को दी गई राशि $ =91875\times \frac{34.80}{100} $
$ =31972.50\approx 31972 $