मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 891
प्रश्न: एक 300 मीटर लंबी ट्रेन एक व्यक्ति को, जो समान दिशा में 3 किमी/घंटा की चाल से पटरी के किनारे चल रहा है, 33 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की चाल है
विकल्प:
A) 30 किमी/घंटा
B) 32 8⁄11 किमी/घंटा
C) 32 किमी/घंटा
D) 35 8⁄11 किमी/घंटा
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: D
हल:
- दिया गया है, ट्रेन की लंबाई = 300 मी माना ट्रेन की चाल x मी/से है। समय = 33 से व्यक्ति की चाल = 3 किमी/घंटा = (3×5)/18 मी/से = 5⁄6 मी/से
∴ सापेक्ष चाल = ट्रेन की चाल − व्यक्ति की चाल = x − 5⁄6
तब, x − 5⁄6 = 300⁄33
⇒ (6x − 5)/6 = 300⁄33 = 100⁄11
⇒ x = 655⁄66 मी/से = (655⁄66) × (18⁄5) = 35 8⁄11 किमी/घंटा