मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 858

प्रश्न: तीन क्रमागत विषम संख्याओं का औसत, इनमें से पहली संख्या के एक-तिहाई से 12 अधिक है। इन तीनों संख्याओं में से अंतिम संख्या क्या है?

विकल्प:

A) 15

B) 17

C) 19

D) 21

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: C

हल:

  • माना सबसे छोटी संख्या $(2x-1)$ है। तब क्रमागत संख्याएँ $(2x+1)$, $(2x+3)$ हैं।
    प्रश्नानुसार,
    $\frac{(2x-1)+(2x+1)+(2x+3)}{3}=\left(\frac{2x-1}{3}\right)+12$

$\Rightarrow$ $2x+1=\frac{2x-1+36}{3}$

$\Rightarrow$ $6x+3=2x+36-1$

$\Rightarrow$ $4x=32$
$\Rightarrow$ $x=\frac{32}{4}=8$

$\therefore$ तीसरी संख्या $=(2x+3)=(2\times8+3)=19$