मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 78

प्रश्न: एक व्यापारी अपने वस्तुओं पर प्रारंभ में 40% अधिक मूल्य अंकित करता है। वह अधिकतम कितने प्रतिशत की छूट (लगभग) अंकित मूल्य पर दे सकता है ताकि उसे न लाभ हो और न हानि?

विकल्प:

A) 60%

B) 28.5%

C) 33.5%

D) कोई छूट नहीं

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: B

हल:

  • माना क्रय मूल्य Rs. 100 है तथा अंकित मूल्य $ =100+40=Rs.,140 $ माना आवश्यक छूट x % है। प्रश्नानुसार, $ 140\times ( \frac{100-x}{100} )=100 $

$ \Rightarrow $ $ 100-x=\frac{100\times 100}{140} $

$ \Rightarrow $ $ x=100-\frac{100\times 100}{140} $ $ =\frac{40\times 100}{140}=28.5% $ (लगभग)।