मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 603
प्रश्न: एक विद्यार्थी विद्यालय की ओर $ 2\frac{1}{2}km/h $ की दर से जाता है और 6 मिनट देर से पहुँचता है। यदि वह $ 3km/h $ की गति से यात्रा करे तो वह 10 मिनट पहले पहुँच जाता है। विद्यालय की दूरी कितनी है?
विकल्प:
A) $ 4km $
B) $ 3\frac{1}{2}km/h $
C) $ 1km $
D) $ 3\frac{1}{2}km $
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: A
हल:
- माना विद्यालय की दूरी x km है। प्रश्नानुसार, $ \frac{x}{5/2}-\frac{x}{3}=\frac{16}{60} $
$ \Rightarrow $ $ \frac{2x}{5}-\frac{x}{3}=\frac{4}{15} $
$ \Rightarrow $ $ \frac{6x-5x}{15}=\frac{4}{15} $
$ \therefore $ $ x=4km $