मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 473
प्रश्न: यदि अंकित मूल्य पर, 30% की छूट और 20% तथा 10% की दो क्रमिक छूटों से विक्रय मूल्यों का अंतर ₹72 है, तो अंकित मूल्य है
विकल्प:
A) ₹3600
B) ₹3000
C) ₹2500
D) ₹2400
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: A
हल:
- माना अंकित मूल्य ₹ x है। 30% छूट के बाद विक्रय मूल्य $ =x-( \frac{30}{100} )x=\frac{7x}{10} $ दो क्रमिक छूटों के बाद विक्रय मूल्य $ =( x-\frac{20x}{100} )-\frac{10}{100}( x-\frac{20x}{100} ) $ $ =\frac{4x}{5}-\frac{10}{100}( \frac{4x}{5} ) $ $ =\frac{40x-4x}{50}=\frac{36x}{50} $ प्रश्नानुसार, $ \frac{36x}{50}-\frac{7x}{10}=72 $
$ \Rightarrow $ $ \frac{36x-35x}{50}=72 $
$ \therefore $ $ x=72\times 50=Rs.,3600 $