मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 419

प्रश्न: 320 मीटर लंबी एक ट्रेन 120 किमी/घंटा की औसत चाल से चलते हुए 24 सेकंड में एक प्लेटफॉर्म को पार करती है। एक व्यक्ति उसी प्लेटफॉर्म को 4 मिनट में पार करता है। व्यक्ति की चाल (मी/से में) कितनी है? [BOB (PO) 2011]

विकल्प:

A) 2.4

B) 1.6

C) 2.2

D) 1.5

E) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: E

हल:

  • ट्रेन की चाल = 120 किमी/घंटा $ =\frac{120\times 5}{18}=\frac{100}{3}m/s $ माना प्लेटफॉर्म की लंबाई x मीटर है। तब, $ \frac{x+320}{\frac{100}{3}}=24 $
    $ \Rightarrow $ $ 3,(x+320)=2400 $

$ \Rightarrow $ $ 3x+960=2400 $
$ \Rightarrow , $ $ 3x=1440 $

$ \Rightarrow $ $ x=\frac{1440}{3}=480,m $ अतः व्यक्ति की चाल $ =\frac{480}{4\times 60}m/s=2,m/s $