मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 388
प्रश्न: बेचते समय, एक व्यापारी अंकित मूल्य पर 40% छूट देता है और 30% की हानि होती है। यदि इसे अंकित मूल्य पर बेचा जाए, तो लाभ प्रतिशत होगा
विकल्प:
A) 10%
B) 20%
C) 16 2⁄3 %
D) 16 1⁄3 %
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C
हल:
- माना किसी वस्तु का अंकित मूल्य = ₹ x
∴ वस्तु का विक्रय मूल्य = x × (100 − 40) / 100 = ₹ 3x / 5
वस्तु का क्रय मूल्य = 3x / 5 × 100 / (100 − 30) = 3x / 5 × 100 / 70 = ₹ 6x / 7
∴ अंकित मूल्य पर बेचने पर लाभ = (x − 6x / 7) = ₹ x / 7
इसलिए, लाभ प्रतिशत = (x / 7) / (6x / 7) × 100 % = 50 / 3 % = 16 2⁄3 %