मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 370
प्रश्न: 60 मी ऊँचे एक टावर के शीर्ष से एक इमारत के शीर्ष और तल पर अवनमन कोण क्रमशः 30° और 60° देखे जाते हैं। इमारत की ऊँचाई है
विकल्प:
A) 60√3
B) 40√3
C) 40 m
D) 20 m
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C
हल:
- माना DC टावर है और AB इमारत है। Δ ADE में, tan 30° = (60 - h)/x
⇒ 1/√3 = (60 - h)/x
⇒ x = (60 - h)√3 … (i) अब, Δ BDC में, tan 60° = 60/x ⇒ √3 = 60/x
⇒ x√3 = 60
⇒ [(60 - h)√3]√3 = 60 [समी. (i) से]
⇒ (60 - h) × 3 = 60
⇒ 60 - h = 20
⇒ h = 60 - 20 = 40
∴ h = 40 m इसलिए इमारत की ऊँचाई 40 m है।