मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 264
प्रश्न: कक्षा में लड़कों की औसत आयु कक्षा में लड़कियों की संख्या की दोगुनी है। 50 विद्यार्थियों वाली कक्षा में लड़कों और लड़कियों का अनुपात 4:1 है। कक्षा में लड़कों की कुल आयु (वर्षों में) कितनी है? [NICL (AO) 2014]
विकल्प:
A) 2000
B) 2500
C) 800
D) 400
E) 500
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C
हल:
- माना कक्षा में लड़कों की कुल आयु x वर्ष है। अब, कक्षा में लड़कों की संख्या $ =\frac{4}{(4+1)}\times 50=\frac{4}{5}\times 50=40 $
$ \therefore $ लड़कियों की संख्या $ =50-40=10 $ अब, प्रश्नानुसार, $ \frac{x _1+x _2+…+x _{40}}{40}=2\times 10 $
$ \Rightarrow $ $ x _1+x _2+…+x _{40}=800 $
$ \Rightarrow $ $ x=800 $ अतः कक्षा में लड़कों की कुल आयु 800 वर्ष है।