मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 234

प्रश्न: अभव ने अपने धन का 30% विजय को दिया। विजय ने जो कुछ प्राप्त किया, उसका 2/3 भाग अपनी माँ को दिया। विजय की माँ ने विजय से प्राप्त धन का 5/8 भाग ग्रॉसर को दिया। विजय की माँ के पास अब ₹ 600 बचे हैं। आरंभ में अभय के पास कितना धन था? [SBI (PO) Pre 2015]

विकल्प:

A) ₹ 6200

B) ₹ 8000

C) ₹ 6000

D) ₹ 8200

E) ₹ 10200

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: B

हल:

  • माना अभय के पास आरंभ में धन ₹ x है। विजय को प्राप्त राशि = ₹ x का 30% = ₹ $\frac{3}{10}x$
    विजय की माँ को प्राप्त राशि = ₹ $\frac{3}{10} \times \frac{2}{3}x$ = ₹ $\frac{1}{5}x$
    ग्रॉसर को प्राप्त राशि = ₹ $\frac{5}{8} \times \frac{1}{5}x$ = ₹ $\frac{x}{8}$
    विजय की माँ के पास बची राशि = $\left(\frac{x}{5} - \frac{x}{8}\right)$ = $\frac{8x - 5x}{40}$ = ₹ $\frac{3x}{40}$
    प्रश्नानुसार, $\frac{3x}{40} = 600$
    $\Rightarrow$ $x = \frac{600}{3} \times 40$

$\Rightarrow$ $x = ₹,8000$