मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 2294
प्रश्न: शशि के पास एक धनराशि थी। कुल धन का दो-तिहाई भाग उसने योजना A में 6 वर्ष के लिए निवेशित किया और शेष धनराशि को उसने योजना B में 2 वर्ष के लिए निवेशित किया। योजना A 12% वार्षिक साधारण ब्याज दर प्रदान करती है और योजना B 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक संयोजित) दर प्रदान करती है। यदि दोनों योजनाओं से प्राप्त कुल राशि ₹2805 है, तो उसने योजना A और योजना B में मिलाकर कुल कितनी राशि निवेशित की थी?
[IBPS (SO) IT 2014]
विकल्प:
A) ₹1500
B) ₹5100
C) ₹1000
D) ₹2000
E) ₹1464
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: B
हल:
- माना शशि के पास ₹P की धनराशि थी। तब, $ \frac{2}{3}P\times \frac{12\times 6}{100}+\frac{1}{3}P{{( 1+\frac{10}{100} )}^{2}}-\frac{1}{3}p=2805 $
$ \Rightarrow $ $ \frac{48P}{100}+\frac{1}{3}P( \frac{121}{100} )-\frac{1}{3}P=2805 $
$ \Rightarrow $ $ \frac{48P}{100}+\frac{121P-100P}{300}=2805 $ $ \Rightarrow $ $ \frac{144P+21P}{300}=2805 $
$ \Rightarrow $ $ \Rightarrow $ $ \Rightarrow $ $ P=\frac{2805\times 300}{165} $
$ \Rightarrow $ $ P=17\times 300 $ $ \Rightarrow $ $ P=₹5100 $