मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 2238

प्रश्न: 7 वर्ष पहले A और B की आयु का अनुपात 3 : 4 था। 9 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 7 : 8 होगा। B की वर्तमान आयु होगी

[SBI (PO) 2012]

विकल्प:

A) 16 वर्ष

B) 19 वर्ष

C) 28 वर्ष

D) 23 वर्ष

E) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: D

हल:

  • माना 7 वर्ष पहले A और B की आयु क्रमशः $3x$ वर्ष और $4x$ वर्ष थी।
    $ \therefore $ A की वर्तमान आयु = $3x+7$
    और B की वर्तमान आयु = $4x+7$
    अब, प्रश्नानुसार,
    $ \therefore $ $\frac{3x+7+9}{4x+7+9}=\frac{7}{8}$
    $ \Rightarrow $ $24x+128=28x+112$
    $ \Rightarrow $ $4x=16$
    $ \therefore $ $x=4$
    अतः B की वर्तमान आयु = $4\times 4+7=16+7=23$ वर्ष