मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 2170

प्रश्न: क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक पर एक दुकानदार को अपने सामान का मूल्य अंकित करना चाहिए ताकि अंकित मूल्य पर 10% की छूट देने के बाद भी उसे 20% का लाभ हो?

विकल्प:

A) 25%

B) 30%

C) 33⅓%

D) 37½%

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: C

समाधान:

  • माना क्रय मूल्य (CP) ₹100 है। तो विक्रय मूल्य (SP) = ₹120 माना अंकित मूल्य ₹x है। तब, x का 90% = 120

⇒ x = (120×100)/90 = 400/3 = 133⅓% इसका अर्थ है उसे क्रय मूल्य से (133⅓ - 100) = 33⅓% अधिक पर अंकित करना चाहिए।