मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 2163

प्रश्न: 14 सेमी ऊँचाई और 7 सेमी आधार त्रिज्या वाले एक लंब वृत्तीय शंकु का अनुमानित कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है? [NICL (AO) 2014]

विकल्प:

A) 510

B) 511

C) 490

D) 505

E) 499

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: E

हल:

  • शंकु की ऊँचाई, h = 14 सेमी शंकु की त्रिज्या, r = 7 सेमी

$ \therefore $ तिर्यक ऊँचाई, $ l=\sqrt{h^{2}+r^{2}}=\sqrt{14^{2}+7^{2}} $ $ =\sqrt{196+49}=\sqrt{245}\approx 15.65 $ अतः शंकु का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल $ =\pi r,(l+r)=\frac{22}{7}\times 7,(15.65+7)\approx 499 $