मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1804

प्रश्न: एक डिब्बे में दो द्रवों A और B का मिश्रण 7:5 के अनुपात में है। जब 9 लीटर मिश्रण निकाला जाता है और डिब्बे को B से भर दिया जाता है, तो A और B का अनुपात 7:9 हो जाता है। प्रारंभ में डिब्बे में द्रव A की कितनी लीटर मात्रा थी?

विकल्प:

A) 10

B) 20

C) 21

D) 25

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: C

हल:

  • माना प्रारंभिक मात्रा $12xL$ है
    $9L$ मिश्रण में,
    द्रव $A=\frac{7}{12}\times 9=\frac{21}{4}L$
    द्रव $B=\frac{5}{12}\times 9=\frac{15}{4}L$
    प्रश्नानुसार,
    $\frac{7x-\frac{21}{4}}{5x-\frac{15}{4}+9}=\frac{7}{9}$
    $\Rightarrow$ $\frac{28x-21}{20x-15+36}=\frac{7}{9}$

$\Rightarrow$ $\frac{28x-21}{20x+21}=\frac{7}{9}$
$\Rightarrow$ $\frac{4x-3}{20x+21}=\frac{1}{9}$

$\therefore$ $x=3$
प्रारंभिक मात्रा द्रव $A=7x=7\times 3=21L$