मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1791
प्रश्न: किसी परीक्षा में, 77% अभ्यर्थी अंग्रेज़ी में उत्तीर्ण हुए और 34% गणित में अनुत्तीर्ण हुए। यदि 13% दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण हुए और 784 अभ्यर्थी दोनों विषयों में उत्तीर्ण हुए, तो कुल अभ्यर्थियों की संख्या थी
विकल्प:
A) 1600
B) 1800
C) 1200
D) 1400
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: D
हल:
- माना कुल अभ्यर्थियों की संख्या $ =x $ अंग्रेज़ी में उत्तीर्ण अभ्यर्थी $ =77 $ %
$ \therefore $ अंग्रेज़ी में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी $ =(100-77 $ %=23% और गणित में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी $ =34 $ % अब, दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी $ = 13 $ %
$ \therefore $ दोनों विषयों में उत्तीर्ण अभ्यर्थी $ ={(100-[(23+34)-13 $ % $ =(100- 44) $ %=56% अब, दिया गया है कि $ x $ का 56% = 784
$ \Rightarrow $ $ \frac{x\times 56}{100}=784 $
$ \Rightarrow $ $ x=\frac{784\times 100}{56}=14\times 100 $
$ \Rightarrow $ $ x=1400 $
$ \therefore $ कुल अभ्यर्थियों की संख्या = 1400