मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 178

प्रश्न: किसी परीक्षा में 120 परीक्षार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का औसत 35 है। यदि उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के औसत अंक 39 हैं और अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के औसत अंक 15 हैं, तो परीक्षा में उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों की संख्या क्या है?

विकल्प:

A) 100

B) 120

C) 150

D) 140

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: A

हल:

  • मान लीजिए परीक्षा में उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों की संख्या x है। प्रश्नानुसार, $ 39\times x+15,(120-x)=120\times 35 $

$ \Rightarrow $ $ 39x+1800-15x=4200 $

$ \Rightarrow $ $ 24x=2400 $ $ \Rightarrow $ $ x=100 $