मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1736
प्रश्न: दो साझेदार एक व्यवसाय में क्रमशः ₹ 125000 और ₹ 85000 निवेश करते हैं और सहमत होते हैं कि लाभ का 60% हिस्सा उनके बीच समान रूप से बाँटा जाए और शेष लाभ को पूँजी पर ब्याज के रूप में माना जाए। यदि एक साझेदार को दूसरे से ₹ 600 अधिक मिलते हैं, तो व्यवसाय में कुल लाभ ज्ञात कीजिए।
विकल्प:
A) ₹ 8800
B) ₹ 8885
C) ₹ 8995
D) ₹ 7875
E) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: D
हल:
- अंतर केवल 40% लाभ के कारण आता है जिसे उनके निवेश के अनुपात में बाँटा गया।
माना कुल लाभ $ =x, $ $ 40 $ % of x को अनुपात में बाँटा गया,
$ 125000:85000=25:17 $
पहले साझेदार का हिस्सा = 40% of $ x( \frac{25}{25+17} ) $
$ =40 $ % of $ \frac{25x}{42}=\frac{40}{100}\times \frac{25x}{42}=\frac{5x}{21} $
दूसरे साझेदार का हिस्सा = 40% of
$ \frac{17x}{42}=\frac{40}{100}\times \frac{17x}{42}=\frac{17x}{105} $
अब, प्रश्नानुसार,
$ \frac{5x}{21}-\frac{17x}{105}=600 $
$ \Rightarrow $ $ \frac{x(25-17)}{105}=600 $
$ \Rightarrow $ $ x=\frac{600\times 105}{8}=₹\text{ 7875} $