मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1678
प्रश्न: A और B की चालों का अनुपात 3:4 है। A को किसी विशेष स्थान तक पहुँचने में B की तुलना में 20 मिनट अधिक समय लगता है। उस स्थान तक पहुँचने में A और B द्वारा लिया गया समय क्रमशः ज्ञात कीजिए।
विकल्प:
A) 40 मिनट और 30 मिनट
B) 80 मिनट और 60 मिनट
C) 90 मिनट और 45 मिनट
D) 90 मिनट और 50 मिनट
E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: B
समाधान:
- A और B की चालों का अनुपात $ =3:4 $
$ \therefore $ लिए गए समय का अनुपात $ =4:3 $ माना A और B द्वारा लिया गया समय क्रमशः $ 4x $ और $ 3x $ है। तब, प्रश्नानुसार, $ 4x-3x=20 $ $ \Rightarrow $ $ x=20 $ इसलिए, A द्वारा लिया गया समय $ =4\times 20=80\min $ और B द्वारा लिया गया समय $ =3\times 20=60\min $