मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1571
प्रश्न: तीन कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या अनुपात 4 : 6 : 9 है। यदि प्रत्येक कक्षा में 12 विद्यार्थी और बढ़ा दिए जाएँ, तो अनुपात 7 : 9 : 12 हो जाता है। तो वृद्धि से पहले तीनों कक्षाओं में कुल विद्यार्थियों की संख्या है
विकल्प:
A) 95
B) 76
C) 100
D) 114
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: B
हल:
- माना कि प्रारंभ में विद्यार्थियों की संख्या क्रमशः $4x$, $6x$ और $9x$ है।
प्रश्नानुसार,
$\frac{4x+12}{6x+12}=\frac{7}{9}$
$\Rightarrow$ $42x+84=36x+108$
$\Rightarrow$ $42x-36x=108-84$
$\Rightarrow$ $6x=24$
$\Rightarrow$ $x=4$
$\therefore$ अभीष्ट विद्यार्थियों की संख्या $=19x=19\times 4=76$