मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1373
प्रश्न: एक मिश्रधातु में तांबा, जिंक और निकेल 5 : 3 : 2 के अनुपात में है। इस मिश्रधातु के 100 किग्रा में इतने किग्रा निकेल मिलाया जाए कि नया अनुपात 5 : 3 : 3 हो जाए, तो निकेल की वह मात्रा (किग्रा में) है
विकल्प:
A) 8 kg
B) 10 kg
C) 12 kg
D) 15 kg
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: B
हल:
- माना तांबे की मात्रा है $5x$। जिंक की मात्रा है $3x$ निकेल की मात्रा है $2x$ अब, $5x+3x+2x=100$ किग्रा
$\therefore$ निकेल की मात्रा $=10\times 2=20$ किग्रा माना $x$ किग्रा निकेल मिलाया जाता है। तब, $\frac{20+x}{100+x}=\frac{3}{11}$
$\Rightarrow$ $220+11x=300+3x$
$\Rightarrow$ $11x-3x=300-220$
$\Rightarrow$ $8x=80$
$\therefore$ $x=10$ किग्रा