मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1296
प्रश्न: दो लड़कों और उनके पिता की औसत आयु, उन दो लड़कों और उनकी माता की औसत आयु से 3 वर्ष अधिक है। चारों की औसत आयु 19 वर्ष है। यदि दो लड़कों की औसत आयु $ 5\frac{1}{2} $ वर्ष हो, तो पिता और माता की आयु ज्ञात कीजिए।
विकल्प:
A) 37 वर्ष और 28 वर्ष
B) 47 वर्ष और 38 वर्ष
C) 50 वर्ष और 41 वर्ष
D) 35 वर्ष और 32 वर्ष
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: A
हल:
- माना पिता और माता की आयु क्रमशः x वर्ष और y वर्ष है। चार सदस्यों की कुल आयु $ =19\times 4=76 $ वर्ष दो लड़कों की कुल आयु $ =\frac{11}{2}\times 2=11 $ वर्ष प्रश्नानुसार, $ \frac{11+x}{3}=\frac{11+y}{3}+3 $
$ \Rightarrow $ $ 11+x=11+y+9 $
$ \Rightarrow $ $ x-y=9 $ … (i)
$ \Rightarrow $ $ x+y+11=76 $ $ \Rightarrow $ $ x+y=76-11 $
$ \Rightarrow $ $ x+y=65 $ … (ii) समीकरण (i) और (ii) को हल करने पर, हम पाते हैं $ x=37 $ वर्ष और $ y=28 $ वर्ष