मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1058

प्रश्न: x और y का महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुतम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 3 और 105 हैं। यदि ( x+y=36 ), तो ( \frac{1}{x}+\frac{1}{y} ) का मान होगा

विकल्प:

A) 4/35

B) 6/35

C) 5/36

D) 7/36

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: A

हल:

  • [a] दिया गया है ( x+y=36 ) … (i) और x तथा y का HCF तथा LCM क्रमशः 3 और 105 है, अर्थात् ( xy=3\times 105 ) … (ii) अब, ( \frac{1}{x}+\frac{1}{y}=\frac{y+x}{xy}=\frac{36}{3\times 105}=\frac{4}{35} ) [समीकरणों (i) और (ii) से]