मात्रात्मक योग्यता प्रश्न 1019

प्रश्न: तीन साझेदारों ने पूँजी 2:7:9 के अनुपात में लगाई। प्रत्येक ने जिस अवधि के लिए पूँजी लगाई वह निवेश की गई राशि के व्युत्क्रमानुपात में थी। यदि लाभ ₹1080 हो, तो सबसे अधिक पूँजी लगाने वाले साझेदार का हिस्सा ज्ञात कीजिए।

विकल्प:

A) ₹120

B) ₹360

C) ₹540

D) ₹420

E) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

उत्तर:

सही उत्तर: B

हल:

  • प्रश्नानुसार, पूँजी का अनुपात $ =2:7:9 $
    समय का अनुपात $ =\frac{1}{2}:\frac{1}{7}:\frac{1}{9} $

$ \therefore $ निवेश का अनुपात $ =2\times \frac{1}{2}:7\times \frac{1}{7}:9\times \frac{1}{9} $
$ =1:1:1 $

$ \therefore $ प्रत्येक साझेदार का हिस्सा $ =\frac{1}{3}\times 1080=₹360 $