कंप्यूटर विज्ञान प्रश्न 94
प्रश्न: निम्नलिखित में से किसमें केवल क्रमबद्ध (sequential) पहुँच ही सम्भव है?
विकल्प:
A) डिस्क
B) टेप
C) सीडी-रोम
D) डीवीडी-रोम
E) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: B
समाधान:
- चुम्बकीय टेप एक प्रकार का क्रमबद्ध द्वितीयक भंडारण माध्यम है, जिसका उपयोग आजकल मुख्यतः बैकअप स्टोर करने के लिए किया जाता है। यदि कंप्यूटर को टेप रील के बीच से डेटा पढ़ना हो, तो उसे पहले इच्छित डेटा से पहले के सारे टेप को पास करना होता है। उदाहरण के लिए, टेप पर बिंदु ‘q’ तक पहुँचने के लिए टेप ड्राइव को बिंदु ‘a’ से ‘p’ तक पार करना पड़ता है।