पात्रता मानदंड
नोट: IBPS RRB 2025 की अधिसूचना से संदर्भ लेते हुए
1. राष्ट्रीयता / नागरिकता:
उम्मीदवार निम्न में से कोई एक होना चाहिए -
(i) भारत का नागरिक या
(ii) नेपाल का नागरिक या
(iii) भूटान का नागरिक या
(iv) एक तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आया हो और भारत में स्थायी रूप से बसने का इरादा रखता हो या
(v) भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया (पूर्व में तंगानिका और जांज़ीबार), जाम्बिया, मलावी, ज़ायर, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हो, बशर्ते कि उपरोक्त श्रेणियों (ii), (iii), (iv) और (v) से संबंधित उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाणपत्र हो।
2. आयु (01.09.2025 को)
| समूह | पद | आयु सीमा | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| | ऑफिसर स्केल- I | 18 वर्ष से अधिक - 30 वर्ष से कम | उम्मीदवार का जन्म 02.09.1997 से पहले और 01.09.2007 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों तिथियाँ सम्मिलित हैं) |
| | | | |
| समूह “ए”-ऑफिसर्स | ऑफिसर स्केल- II | 21 वर्ष से अधिक - 32 वर्ष से कम | उम्मीदवार का जन्म 02.09.1993 से पहले और 01.09.2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों तिथियाँ सम्मिलित हैं) |
| | | | |
| | ऑफिसर स्केल- III | 21 वर्ष से अधिक - 40 वर्ष से कम | उम्मीदवार का जन्म 09.09.1985 से पहले और 01.09.2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों तिथियाँ सम्मिलित हैं) |
|
नोट: आयु में छूट आईबीपीएस आरआरबी 2024 के नियमों के अनुसार दी जाती है। पूरी जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें।