समय और कार्य प्रश्न 29

प्रश्न-

B की दक्षता, A की दक्षता से दोगुनी अधिक है। दोनों ने एकान्तर क्रम में काम करना प्रारम्भ किया, B से शुरू करते हुए, और कुल 37 दिनों में कार्य पूरा किया। यदि C अकेले उसी कार्य को 50 दिनों में पूरा कर सकता है, तो ज्ञात कीजिए कि A और C मिलकर कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?

(1) 24 दिन

(2) 30 दिन

(3) 36 दिन

(4) 48 दिन

(5) 18 दिन

(IBPS RRBs Officer CWE (Prelim Exam) 18.08.2018)

Show Answer

सही उत्तर: (2)

हल: (2)

प्रश्नानुसार,

B द्वारा लिया गया समय = x दिन

∴ A द्वारा लिया गया समय = 3x दिन

पहले दो दिनों में किया गया कार्य = 1/x + 1/(3x) = (3+1)/(3x) = 4/(3x)

∴ 36 दिनों में किया गया कार्य = (18 × 4)/(3x) = 24/x

∴ 37 दिनों में किया गया कार्य = 24/x + 1/x = 25/x

∴ 25/x = 1

⇒ x = 25

∴ A द्वारा लिया गया समय = 75 दिन

∴ (A + C) का 1 दिन का कार्य = 1/75 + 1/50 = (2+3)/150 = 5/150 = 1/30

∴ अभीष्ट समय = 30 दिन