सरलीकरण प्रश्न 37
प्रश्न-
हर्षिता ने 20 पेन, 8 पैकेट वैक्स कलर्स, 6 कैलकुलेटर और 7 पेंसिल बॉक्स खरीदे। एक पेन की कीमत ₹7 है, एक पैकेट वैक्स कलर की कीमत ₹22 है, एक कैलकुलेटर की कीमत ₹175 है और एक पेंसिल बॉक्स की कीमत एक पेन और एक पैकेट वैक्स कलर की संयुक्त कीमत से ₹14 अधिक है। हर्षिता ने दुकानदार को कितनी राशि का भुगतान किया?
(1) ₹ 1,381
(2) ₹ 1,815
(3) ₹ 1,667
(4) ₹ 1,572
(5) इनमें से कोई नहीं
(IBPS Bank PO/MT CWE Exam. 18.09.2011)
Show Answer
सही उत्तर: (3)
हल: (3)
एक पेंसिल बॉक्स का क्रय मूल्य = 7 + 22 + 14 = ₹43
∴ हर्षिता द्वारा भुगतान की गई कुल राशि = ₹ (20 × 7 + 8 × 22 + 6 × 175 + 7 × 43) = ₹ (140 + 176 + 1050 + 301) = ₹ 1667