साधारण ब्याज प्रश्न 5
प्रश्न-
एक निश्चित राशि 2 वर्षों में रु. 1008 और वही राशि 3 वर्ष 6 माह में साधारण ब्याज पर रु. 1164 हो जाती है। मूलधन और ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
(1) रु. $900,14 \%$ प्रति वर्ष
(2) रु. $800,13 \%$ प्रति वर्ष
(3) रु. $700,12 \%$ प्रति वर्ष
(4) रु. $800,19 \%$ प्रति वर्ष
(5) रु. $700,13 \%$ प्रति वर्ष
(इंडियन बैंक पीओ (प्री.) परीक्षा, 21.01.2017 (प्रथम पाली))
Show Answer
सही उत्तर: (2)
हल: (2)
माना मूलधन रु. $x$ है।
प्रश्नानुसार,
$x+$ 2 वर्ष का साधारण ब्याज $=$ रु. 1008 …..(i)
$x+$ $\frac{7}{2}$ वर्ष का साधारण ब्याज $=$ रु. 1164 …..(ii)
समीकरण (ii) - (i) से,
$\frac{3}{2}$ वर्ष का साधारण ब्याज $=$ रु. $(1164-1008)=$ रु. 156
$\Rightarrow$ 2 वर्ष का साधारण ब्याज $=\frac{156 \times 2 \times 2}{3}=$ रु. 208
समीकरण (i) से,
$x+208=1008$
$\Rightarrow x=$ रु. $(1008-208)$ $=$ रु. 800
$\therefore$ दर $=\frac{\text { साधारण ब्याज } \times 100}{\text { मूलधन } \times \text { समय }}$ $=\frac{208 \times 100}{800 \times 2}=13 \%$ प्रति वर्ष