साधारण ब्याज प्रश्न 4
प्रश्न-
रवि ने योजना A में Rs. $P$ निवेश किए, जो कि दो वर्षों के लिए $10 \%$ प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज देती है। उसने योजना A से प्राप्त पूरी राशि को दूसरी योजना B में निवेश किया, जो कि पाँच वर्षों के लिए $12 \%$ प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज देती है। यदि योजनाओं A और B से प्राप्त ब्याजों के बीच का अंतर Rs. 1300 था, तो $P$ का मान क्या है?
(1) 2500
(2) 2000
(3) 3000
(4) 2900
(5) 3200
(IBPS Bank PO/MT (Pre.) Exam, 23.10.2016)
Show Answer
सही उत्तर: (1)
हल: (1)
योजना A से प्राप्त साधारण ब्याज $=\frac{\text { मूलधन } \times \text { समय } \times \text { दर }}{100}$
$=\frac{P \times 2 \times 10}{100}=$ Rs. $\frac{P}{5}$
$\therefore$ राशि $=$ Rs. $\left(P+\frac{P}{5}\right)$ $=$ Rs. $\frac{6 P}{5}$
स्थिति II,
योजना B से प्राप्त साधारण ब्याज $=\frac{6 P \times 5 \times 12}{5 \times 100}=$ Rs. $\frac{18 P}{25}$
प्रश्नानुसार,
$\frac{18 P}{25}-\frac{P}{5}=1300$
$\Rightarrow \frac{18 P-5 P}{25}=1300$
$\Rightarrow 13 P=1300 \times 25$
$\Rightarrow P=\frac{1300 \times 25}{13}=$ Rs. 2500