साधारण ब्याज प्रश्न 2

प्रश्न-

रोनी ने योजना A में रु. P निवेश किया जो 12% प्रति वर्ष की दर से दो वर्षों के लिए साधारण ब्याज देती है। उसने योजना A से प्राप्त पूरी राशि को दूसरी योजना B में निवेश किया जो 15% प्रति वर्ष की दर से दो वर्षों के लिए साधारण ब्याज देती है। यदि योजना A और B से प्राप्त ब्याज के बीच का अंतर रु. 264 है, तो P का मान क्या है?

(1) 2640

(2) 2500

(3) 2250

(4) 1800

(5) 2000

(IBPS Bank PO/MT CWE (Pre), 16.10.2016 (First Sitting))

Show Answer

सही उत्तर: (5)

हल: (5)

स्थिति I,

S.I. $=\frac{\text { मूलधन } \times \text { समय } \times \text { दर }}{100}$ $=\frac{P \times 2 \times 12}{100}=$ रु. $\frac{24 P}{100}$

$\therefore$ मिश्रधन $=$ रु. $\left(P+\frac{24 P}{100}\right)$ $=$ रु. $\frac{124 P}{100}$

स्थिति II,

S.I. $=\frac{124 P \times 15 \times 2}{100 \times 100}$ $=$ रु. $\frac{372 P}{1000}$

प्रश्नानुसार,

$\frac{372 P}{1000}-\frac{24 P}{100}=264$

$\Rightarrow \frac{372 P-240 P}{1000}=264$

$\Rightarrow 132 P=264 \times 1000$

$\Rightarrow P=\frac{264 \times 1000}{132}$ $=$ रु. 2000