साधारण ब्याज प्रश्न 11

प्रश्न-

रवि ने कुछ धन पहले तीन वर्षों के लिए 4% प्रति वर्ष की दर से, अगले दो वर्षों के लिए 8% प्रति वर्ष की दर से और 5 वर्ष से अधिक की अवधि के लिए 9% प्रति वर्ष की दर से उधार लिया। यदि वह 7 वर्ष के अंत में कुल ₹ 19,550 साधारण ब्याज देता है, तो उसने कितना धन उधार लिया?

(1) ₹ 39,500

(2) ₹ 42,500

(3) ₹ 41,900

(4) ₹ 43,000

(5) इनमें से कोई नहीं

(पंजाब एंड सिंद बैंक पीओ परीक्षा. 23.01.2011)

Show Answer

सही उत्तर: (2)

हल: (2)

यदि उधार ली गई राशि $ \text{₹} x$ हो, तो

$ 19550=\frac{x \times 4 \times 3}{100}+\frac{x \times 8 \times 2}{100} \times \frac{x \times 9 \times 2}{100} $

$\Rightarrow \frac{12 x}{100}+\frac{16 x}{100}+\frac{18 x}{100}=19550$

$\Rightarrow 12 x+16 x+18 x$ $=1955000$

$\Rightarrow 46 x=1955000$

$\Rightarrow x=\frac{1955000}{46}$ $= \text{₹} 42500$